Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
त्यौहारपीलीभीतबडी खबरयूपी

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन मुफ्त रोडवेज यात्रा

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। योजना के तहत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
वहीं, रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री सहित रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि यह योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए सम्मान, सुरक्षा और सुविधा की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ बस चालकों और परिचालकों को भी रक्षा सूत्र बांधने की अपील की।
कार्यक्रम के समापन पर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने उपस्थित महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। योजना के शुभारंभ को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!