क्राइमटॉप न्यूज़पुलिस प्रशासनबडी खबरबरेलीयूपी

स्मैक तस्कर के दामाद का आतंक, सगे भाई से 10 लाख की रंगदारी, तमंचे से फायर, पत्नी को मुक्का मारकर किया बेहोश

एसएसपी से परिवार की जान बचाने की लगाई गुहार, पैतृक जिम, खेती, आइस फैक्ट्री पर कर रहे अवैध कब्जा

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

 

 

बरेली। थाना कैंट क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन सगे भाइयों पर ही अपने चौथे भाई को बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली से मिलकर जान बचाने की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोहनपुर निवासी वाजिद हुसैन पुत्र स्व. शाकिर हुसैन ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके तीनों सगे भाइयों ने उसकी पैतृक संपत्ति जिसमें खेती की जमीन, जिम और आइस फैक्ट्री शामिल है, पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

पीड़ित का आरोप है कि उसका एक भाई कुख्यात स्मैक तस्कर का दामाद है। तीनों भाइयों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ विभिन्न थानो में संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पिता की मृत्यु के बाद उनकी आपराधिक गतिविधियों के चलते वाजिद ने उनसे संबंध तोड़ लिए थे। इसी रंजिश में अब उसे निशाना बनाया जा रहा है।

घर में रहने के बदले मांग रहे 10 लाख की रंगदारी

वाजिद हुसैन ने बताया कि वह वर्तमान में पिता द्वारा दिए गए मकान में परिवार के साथ रह रहा है। आरोप है कि तीनों भाई उसी मकान में रहने के एवज में उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी पहले भी कई बार उससे अवैध वसूली कर चुके हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार 22 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे आरोपियों ने बातचीत के बहाने वाजिद को बुलाया। आरोप है कि तय स्थान पर तीनों भाई अवैध हथियारों के साथ पहले से मौजूद थे। पीड़ित को देखते ही गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी 10 लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने फोन और लिखित रूप से चौकी प्रभारी नकटिया को सूचना दी, लेकिन उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी ।

पत्नी को मुक्का मारकर किया बेहोश,पुलिस बनी तमाशाबीन 

वाजिद ने बताया कि 27 अगस्त को वह अपने ताया के घर पर तहेरे भाइयों के साथ बैठा था। तभी तीनों आरोपी हाथों में पंच, लाठी-डंडे और अवैध तमंचा लेकर वहां आ धमके तथा चिल्लाते हुए “वाजिद को बाहर निकालो, आज उसके जीवन का आखिरी दिन है की धमकी दी।” तहेरे भाइयों ने समझाने का प्रयास किया तो उन्हें भी धमका दे दिया गया।

आरोप है कि इसी दौरान एक भाई ने वाजिद की पत्नी के कान पर मुक्का मार दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पडी । घटना की सूचना पर पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल किया। लेकिन पुलिस भी तमाशाबीन बनी रही आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने भी कोई ठोस कानूनी कार्यवाही नहीं की।

पीड़ित का कहना है कि दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हैं और उसे आशंका है कि आरोपी साक्ष्य मिटा सकते हैं। फिलहाल पीड़ित वाजिद हुसैन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!