Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
जन समस्याटॉप न्यूज़बडी खबरबरेलीयूपी

ट्रैफिक लाइफलाइन चौपुला पुल पर 45 दिनों को लगेगा ब्रेक, 12 मई की शाम छह बजे से चौपुला पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

 

बरेली। शहर की ट्रैफिक लाइफलाइन माने जाने वाले चौपुला फ्लाईओवर पर अब ब्रेक लगने जा रहा है। 12 मई की शाम छह बजे से चौपुला पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। करीब 45 दिन तक चलने वाले इस बड़े मरम्मत अभियान के चलते शहर का ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए रूट डायवर्जन की तैयारी पूरी कर ली है और 11 मई को पूरा प्लान सार्वजनिक किया जाएगा। चौपुला फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट में चार से पांच इंच तक का गैप बढ़ जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। पुल से गुजरते समय वाहन चालकों को झटके लग रहे थे और हादसे की आशंका लगातार बढ़ रही थी। तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद पुल की तत्काल मरम्मत का फैसला लिया गया। इसके लिए करीब 1.46 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर कर दिया गया है।

एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान के मुताबिक 12 मई की शाम छह बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा, जबकि कार्यदायी संस्था उसी रात 12 बजे से पुल पर मरम्मत कार्य शुरू करेगी। पूरे 45 दिन तक पुल पर सामान्य यातायात बंद रहेगा। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात किया जाएगा ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने।

दोपहिया और भारी वाहनों के लिए अलग अलग रास्ते,अफसरों की नजर, हर मोड़ पर पुलिस तैनात

ट्रैफिक विभाग ने वैकल्पिक मार्गों का सर्वे कर दो प्रमुख रूट तय किए हैं। दोपहिया वाहन मदीनाथ के अंदरूनी रास्तों से होकर गुजरेंगे। वहीं भारी वाहनों को रामगंगा और लाल फाटक रूट से शहर में प्रवेश कराया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि डायवर्जन प्लान ऐसा बनाया गया है जिससे लोगों को कम से कम परेशानी हो। चौपुला पुल बंद होने से सबसे ज्यादा असर ऑफिस जाने वाले लोगों, स्कूल वाहनों और व्यापारिक ट्रांसपोर्ट पर पड़ने की संभावना है। सुबह और शाम पीक आवर्स में शहर के कई इलाकों में दबाव बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे डायवर्जन प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक पुलिस, पीडब्ल्यूडी और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त निगरानी में पूरा अभियान चलेगा। संवेदनशील चौराहों और डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न फैले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!