Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
जन समस्याजनगणनाटॉप न्यूज़बडी खबरयूपीरामपुर

जनगणना को लेकर प्रशासन सक्रिय,आयु, लिंग, शिक्षा, आर्थिक स्थिति जैसे जुटाई जायेंगी महत्वपूर्ण जानकारियां

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

रामपुर। जनगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जनगणना के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य शुरू हो चुका है।

इस प्रक्रिया के तहत 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों से जरूरी जानकारी एकत्र करेंगे। यह जनगणना सिर्फ जनसंख्या की गिनती तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आयु, लिंग, शिक्षा, आर्थिक स्थिति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक और आर्थिक आंकड़े भी जुटाए जाएंगे, जो भविष्य की नीतियों और योजनाओं का आधार बनेंगे।इस बार सरकार ने जनगणना को डिजिटल माध्यम से कराने का फैसला लिया है। इसी क्रम में 7 मई से 21 मई तक “स्व-गणना” यानी सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा भी दी गई है। इसमे कोई भी नागरिक जनगणना पदाधिकारी के घर पर आने से पहले https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्व-गणना कर सकते हैं। क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध एसई पोर्टल की मदद से परिवार का कोई भी सदस्य लगभग 15-20 मिनट में प्रक्रिया पूरी कर सकता है। 

जनपद में इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए 15 दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों, पदाधिकारियों से अपील की है कि वे सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल के माध्यम से अपनी जनगणना स्वयं करें और इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

साथ ही, जनगणना से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर लोगों में जागरूकता फैलाने का भी आग्रह किया गया है । यदि स्वः गणना के संबंध में किसी प्रकार की कोई समस्या आती है, तो हेल्पलाइन नम्बर 1855 पर सम्पर्क करने को कहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!