Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
टॉप न्यूज़धार्मिक आस्थाबडी खबरबरेलीयूपी

46वां उर्स-ए-नूरी का पोस्टर जारी, 29 जून को दरगाह पर मनाया जायेगा उर्स-ए-नूरी

तैयारियों को लेकर की गयी अहम बैठक, देशभर से शिरकत करेगे जायरीन

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

बरेली। आला हजरत इमाम अहमद रज़ा खां फाजिले बरेलवी के छोटे साहबजादे सरकार मुफ्ती-ए-आजम हिंद मुस्तफा रज़ा खां के एक रोज़ा 46वां उर्स-ए-नूरी का पोस्टर जमात रजा-ए-मुस्तफा ने जारी किया। दरगाह आला हजरत स्थित दरगाह ताजुशारिया पर एक रोज़ा उर्स-ए-नूरी 29 जून बरोज़ सोमवार (पीर) को काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खां कादरी (असजद मियां) की सरपरस्ती और जमात रज़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां की सदारत व जमात रज़ा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की निगरानी में मनाया जाएगा। जमात रज़ा के पूर्व प्रवक्ता समरान खान ने बताया आज जमात रज़ा के मुख्यालय पर उर्स-ए-नूरी को लेकर बुद्धवार को बैठक आयोजित की गई। वही एक रोज़ा उर्स-ए-नूरी का पोस्टर भी जारी किया गया। 29 जून बरोज़ सोमवार (पीर) को दरगाह ताजुशारिया पर फजर की नमाज़ बाद कुरानख्वानी होगी। दिन भर दरगाह पर हाज़िरी का सिलसिला चलता रहेगा। और जायरीनों के लिए लंगर का भी इंतजाम किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम नमाज़-ए-ईशा के बाद देश-विदेश से आए उलमा-ए-इकराम और सज्जादगान की तकरीर होगी। देर रात को 01:40 मिनट पर सरकार मुफ्ती-ए-आजम हिंद मुस्तफा रज़ा खां के 46वां कुल की रस्म अदा की जाएगी। उसके उपरांत एक रोज़ा उर्स का समापन हो जाएगा। इस मौके पर बैठक में मौलाना शम्स, मौलाना आबिद नूरी, मौलाना सय्यद अजीमुद्दीन अजहरी, उर्स कोर कमेटी से मोईन खान, हाफिज इकराम रज़ा खां, डॉक्टर मेंहदी हसन, समरान खान, शमीम अहमद, कौसर अली, यासीन खान, अब्दुल्लाह रज़ा खां, मोईन अख्तर, सैयद सैफ रजा कादरी, बख्तियार खां, शाहिबुद्दीन रजवी, असलम खान एडवोकेट, राशिद खान आदि लोग मौजूद रहें ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!