
संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस
बरेली। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किए जा रहे पार्किंग और सरोबर के संचालन में आखिर विलंब क्यों हो रहा है, जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि जब यह परियोजना करीब करोड़ों रुपए की है तो ,तो अब तक शुरू क्यों नहीं हो पाई है, इसके शुरू होने में देरी के कारण लाखों रुपए की लाईटें और अन्य सामान कबाड़ हो रहा है,जिसकी बसूली जिम्मेदार लोगों से क्या होगी। अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि इस योजना के साथ ही नगर निगम की स्काई वाक परियोजना भी फेल नजर आ रही है,और अभी तक सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भी नहीं चल पा रहा है। यदि इसी तरह जनता के कामों के प्रति लापरवाही रही तो फिर जनता ही जबाब मांगेगी। मैं शीघ्र ही इस संबंध में शहर के सामाजिक संगठनों की बैठक बुलाकर इस पर चर्चा करूंगा। आखिर जनहित के काम रूक क्यों रहे हैं।।



