Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
क्राइमटॉप न्यूज़धार्मिक आस्थाबडी खबरबरेलीयूपी

युवती के द्वारा पैगंबरों पर आपत्ति जनक टिप्पणी को लेकर दरगाह संगठन टीटीएस ने कार्यवाही की मांग की पुलिस को सौंपी तहरीर

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

 बरेली। दरगाह आला हज़रत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) की अगुवाई वाला संगठन तहरीक ए तह्फ़ुज़ सुन्नियत(टीटीएस) के कार्यकर्त्ता अश्मीर रज़ा के द्वारा थाना कोतवाली पुलिस बरेली को  युवती के खिलाफ तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि युवती ने हमारे पैगंबर हज़रत मोहम्मद अलैह वसल्लम व अम्मा आयशा सिद्दीका रज़ियल्लाहु की शान में बेहद आपत्तिजनक बातें कही है। इसके इस कृत्य से मुल्क ए हिंदुस्तान ही नहीं दुनिया भर के करोड़ो मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। युवती अपने बयानों से हमेशा ही इस्लाम धर्म के बारे में नाकाबिले बर्दाश्त टिप्पणी करती रहती है। इसलिए हमारा संगठन जिला प्रशासन से मांग करता है कि युवती के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाए। ताकि कोई अन्य व्यक्ति दोबारा ऐसी टिप्पणी न कर सके। साथ ही विश्वास जताया कि बरेली प्रशासन हमारी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवती के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी। 

इस दौरान अश्मीर रज़ा के साथ टीटीएस के मौलाना जाहिद रज़ा, मौलाना बशीर उल क़ादरी, अजमल नूरी, परवेज़ नूरी,शाहिद नूरी, नासिर कुरैशी,मंज़ूर रज़ा,ताहिर अल्वी, औरंगज़ेब नूरी,साकिब रज़ा आदि लोग शामिल रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!