
संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस
बरेली। कैंट विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के मजबूत प्रत्याशी डॉ. अनीस बेग ने बुधवार को ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर क्षेत्रवासियों को दिली मुबारकबाद पेश की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का पैगाम लेकर आती है।

डॉ. बेग ने कहा, “यह त्योहार हमें सिखाता है कि समाज के कमजोर तबके, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों का ख्याल रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कैंट क्षेत्र गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। यहां हर धर्म-समुदाय के लोग मिलजुलकर हर त्योहार मनाते हैं।”

उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि ईद के मौके पर साफ सफाई, शांति व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखें। डॉ. अनीस बेग ने कैंट क्षेत्र के बिथरी चैनपुर, सुभाषनगर, सिविल लाइंस और छावनी परिषद क्षेत्र के लोगों को भी मुबारकबाद दी। ईद के अवसर पर डॉ. बेग ने कई इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात की। बुजुर्गों से दुआएं लीं और नौजवानों से मोहब्बत व भाईचारे का पैगाम फैलाने की बात कही।
समाजवादी विचारधारा का जिक्र
करते हुए डॉ. अनीस बेग ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से सभी धर्मों के सम्मान और समानता की पक्षधर रही है। “नेता जी मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमेशा भाईचारे को मजबूत किया है। हमारा संकल्प है कि कैंट क्षेत्र में विकास के साथ-साथ आपसी प्रेम की डोर को और मजबूत करें।”
क्षेत्र के लोगों ने डॉ. बेग के इस संदेश का स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि डॉ. साहब हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहते हैं। त्योहारों पर उनका आना हमारा हौसला बढ़ाता है।




