29 जून को मनाया जायेगा उर्स-ए-नूरी तैयारियों को लेकर दरगाह पर की गयी बैठक
उर्स-ए-नूरी में देश भर से अकीदतमंद करेंगे शिरकत

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस
बरेली। आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी के छोटे साहिबजादे मुफ्ती-ए-आज़म हिंद का 45 वॉ एक रोज़ा उर्स-ए-नूरी 29 जून सोमवार को दरगाह परिसर में दरगाह सरपरस्त हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की सदारत व सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में मनाया जाएगा।
मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स का आगाज़ बाद नमाज़-ए-फ़ज़्र कुरानख्वानी से होगा। दिन में नात-ओ-मनकबत का दौर जारी रहेगा। उलेमा मुफ्ती आज़म हिंद की ज़िंदगी व किरदार पर रौशनी डालेंगे। मुख्य कार्यक्रम नमाज़- ए-ईशा (रात 10 बजे) के बाद शुरू होगा। कुल शरीफ की रस्म देर रात 1 बजकर 40 मिनट पर अदा की जाएगी। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की खुसूसी दुआ होगी। सय्यद आसिफ मियां ने बताया कि उर्स में शिरकत के लिए देश भर से उलेमा व अक़ीदतमंद दरगाह पहुंचेंगे। उर्स ए रज़वी और नूरी की तैयारियों को लेकर आज दरगाह पर दरगाह प्रमुख की सरपरस्ती में अहम बैठक की गयी । जिसमें उर्स की तैयारियों समेत जायरीन के ठहरने लंगर व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई।
इस दौरान बैठक में सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां, मुफ्ती अकिल रज़वी, मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी, राशिद अली खान समेत टीटीएस के शाहिद नूरी, परवेज़ नूरी,औरंगजेब नूरी, हाजी जावेद खान, अजमल नूरी,ताहिर अल्वी, शान रज़ा,मंजूर रज़ा, मुजाहिद बेग, आलेनबी,नईम नूरी, सुहैल रज़ा,शाद रज़ा, साजिद नूरी, काशिफ सुब्हानी, इशरत नूरी, ज़ोहेब रज़ा,सय्यद माजिद,युनूस गद्दी, इरशाद रज़ा,सय्यद एजाज़,नाजिम रज़ा, तारिक सईद, आरिफ रज़ा,सबलू रज़ा,अरवाज़ रज़ा आदि लोग मौजूद रहे।।




