
संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष वाजिद हुसैन ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ पहुँच कर पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय से भेंट वार्ता की । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की बात कही तथा साथ ही जिलाध्यक्ष पद पर बने रहने का भी आश्वाशन दिया । प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय ने जिलाध्यक्ष वाजिद हुसैन को निर्देशित कर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि के कार्यक्रम को आयोजित कर पार्टी को जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने को कहा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिला प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि दिनांक 6 मई 2026 को अपराह्न 12 बजे जनपद के नकटिया स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर तथा आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश महासचिव जितेंद्र सिंह, वसीम ,हरीशंकर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।




