Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
क्राइमबडी खबरबरेलीयूपी

गौकशी का आरोपी वसीम अहमद के पैर में लगी गोली,14 मुकदमों मे वांछित

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल, तमंचा-कारतूस बरामद, ‘अब गौकशी नहीं करूंगा’ कहकर गिड़गिड़ाया

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

 

बरेली। जनपद के बारादरी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। एफसीआई गोदाम के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ करीब 2 बजे हारुनगला-भरतौल रोड पर हुई। घायल बदमाश की पहचान सेमलखेड़ा निवासी वसीम अहमद पुत्र कफील अहमद के रूप में हुई है। पैर में गोली लगते ही वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर गया। पुलिस टीम को पास आता देख वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। उसने कहा कि आज के बाद वह गौकशी जैसी किसी वारदात में शामिल नहीं होगा।

पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम आशुतोष ने बताया कि आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें बदमाश घायल हुआ है।

साहब गलती हो गई, अब  नहीं करूंगा गौकशी ’ गैंगस्टर एक्ट समेत 14 मुकदमे दर्

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वसीम अहमद एक कुख्यात गौकश है। उस पर बरेली और शाहजहांपुर के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और गौकशी समेत कुल 14 संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में  मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!