Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
टॉप न्यूज़बरेलीराजनीति

प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष से की शिष्टाचार वार्ता ,पुण्यतिथि मनाने की चल रही जोरदार तैयारी

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

बरेली। राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश सचिव मीरा चौधरी एव जिलाध्यक्ष बाजिद हुसैन ने करीब दर्जन भर मुहजजिद मुस्लिम कमेटी के पदाधिकारियो के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से उनके आवास 25 तुगलक रोड दिल्ली पर जाकर शिष्टाचार भेट की। मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष को जिला संगठन की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी , तथा प्रदेश सचिव मीरा चौधरी ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने एक माह में ही कार्यालय तैयार करते हुए प्रदेशाध्यक्ष की सभा की तैयारियां जोर शोर से कर रहे है। जिलाध्यक्ष बाजिद हुसैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से जिलाध्यक्ष बनने के उपरांत यह प्रथम बार शिष्टाचार वार्ता है, वार्ता सार्थक और सकारात्मक रही है।

 

आगामी 6 मई को जिला पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाएगा। जो कि दोपहर 12-00 बजे से आयोजित होगा। जिला प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने कहा मुझे उम्मीद है जिलाध्यक्ष बाजिद हुसैन के नेतृत्व में संगठन मे शीघ्र ही जिले स्तर से लेकर वूथ स्तर तक विस्तार कर मजबूत बनाया जायेगा। और आगामी चुनावों में जिले में राष्ट्रीय लोकदल का भी दमखम दिखेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष बाजिद हुसैन के साथ करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ जिला सचिव महेश पाल बौद्ध एवं जिला सचिव संगलता की मौजूद रही।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!