Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
क्राइमफरीदपुरबरेलीयूपी

चोरी की 5 बाइकों के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार, रेकी कर देते थे घटना को अंजाम

 

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस

बरेली। उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल किया है। थाना फरीदपुर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान फाजिल, अरमान और सोहेल के रूप में हुई है, जो लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे। तथा चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गौसगंज पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों मे रेकी कर बाइक चोरी करते थे और उन्हें कम दामों में बेच देते थे। बरामद बाईकों में हीरो स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स और टीवीएस अपाचे आदि जैसी महंगी बाइके शामिल हैं, जिन्हें फरीदपुर, बिथरी चैनपुर, कैंट, बारादरी और उत्तराखंड के रुद्रपुर से चुराया गया था। आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसके आधार पर पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!