Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
अनियमिताएंजन समस्याटॉप न्यूज़बरेलीयूपी

मेहतरपुर करोड़ को जाने वाली नहर मार्ग पर सड़क निर्माण की मांग, आरएलडी के जिला प्रवक्ता ने पोर्टल पर की शिकायत

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

 

 

बरेली। राष्ट्रीय लोकदल बरेली के जिला प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर मेहतरपुर करोड़ को जाने वाली नहर मार्ग पर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है, जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि विथरीचैनपुर से कुंआडांडा होते हुए नहर मार्ग की सडक बिल्कुल खस्ताहाल है जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो जाने के कारण स्थानीय लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,मेहतरपुर करोड़ को जाने वाली नहर मार्ग तमाम गांवों को भी जोड़ती है।जिसमें हजारो की संख्या में ग्रामीण प्रवास करते है। सड़क के खस्ताहाल होने के बावजूद भी ग्रामीणों का मुख्य मार्ग होने के कारण उसका ही उपयोग करना पडता है। बड़े बड़े गढ्ढे होने के कारण यह मार्ग कभी बडी दुर्घटना का कारण बन सकता है। जिला प्रवक्ता जितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि यदि सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं किया जाता है। तो स्थानीय लोगों के साथ मीटिंग कर आंदोलन की तैयारी की जायेगी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!