Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
टॉप न्यूज़बरेलीयूपी

दमकल कर्मियों की सतर्कता और टीमवर्क के चलते आग को किया काबू, बाल-बाल बची बड़ी त्रासदी, कोई नही हुई जनहानि

प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान,कई घंटे डटी रहीं दमकल की गाड़ियां

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

 

बरेली। शहर के औद्योगिक इलाके परसाखेड़ा में शुक्रवार देर रात रोड नंबर-4 पर भारत पेट्रोलियम पंप के सामने स्थित प्लाईवुड के गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दूर-दूर तक उठती लपटों ने इलाके में दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मौके पर पहुंचते ही दमकल कर्मियों ने देखा कि प्लाईवुड और लकड़ी का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल रही थी। चंद मिनटों में ही आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखते हुए तुरंत सिविल लाइंस फायर स्टेशन से अतिरिक्त फायर टेंडर बुलाया गया, ताकि आग पर जल्द काबू पाया जा सके। कुछ ही देर में कुल चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने चारों तरफ से मोर्चा संभाला और मोटर फायर इंजनों से होज पाइप लाइन बिछाकर पानी की तेज धार से आग पर हमला शुरू कर दिया। लगातार प्रयासों के बाद आग को फैलने से रोक लिया गया और कुछ समय में उस पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

 

इस भीषण आग में गोदाम में रखा लाखों का प्लाईवुड और अन्य सामान जलकर राख हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। यदि समय रहते दमकल नहीं पहुंचती, तो आग आसपास के प्रतिष्ठानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर यूनिट को तत्काल रवाना किया गया था। मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त संसाधन बुलाए गए और तेजी से ऑपरेशन चलाया गया। दमकल कर्मियों की सतर्कता और टीमवर्क के चलते आग को फैलने से पहले ही काबू में कर लिया गया, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!