Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
टॉप न्यूज़बडी खबरयूपीसंभलसाहित्य

साहित्य सृजन सम्मान से सम्मानित हुए गीतकार दिनेश पाल सिंह

योगेश राघव/संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

संभल। नगर की प्रतिष्ठित संस्था हिंदू जागृति मंच एवं साहित्य सोम संगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बुद्ध जयंती के कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन एवं साहित्यकार सम्मान का कार्यक्रम किया गया जिसमें कविजनों की साहित्यिक सेवाओं के लिए विशिष्ट सम्मान प्रदान किए गए। भव्य समारोह के मध्य युवा कवि दिनेश पाल सिंह को साहित्य सृजक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मांँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके एवं शारदे वंदना से हुआ। अतुल कुमार शर्मा द्वारा संपादित दो साझा-संकलन सोम सिंधु एवं साहित्य श्रेय पुस्तकों का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान करने वाले साहित्यिक मनीषियों को, इस समारोह में सम्मानित किया गया है। इसी क्रम में कवि दिनेश पाल सिंह दिव्य को, उपजिलाधिकारी निधि पटेल एवं तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं के लिए नकद धनराशि सहित साहित्य सृजक सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकारों में डॉ प्रतोष कुमार मिश्रा, अवधेश विद्यार्थी, बेबी रानी मिश्रा, विश्ववर दयाल अवस्थी, सुभाष चंद्र शर्मा, रीना खेड़ा, डोरी लाल भास्कर, नेहा मलय, भागीरथ सिन्हा, संजय सुमन, बेखुद योगेश बृजवासी, अखिलेश पुरोहित, पीके शायर, विकास मिश्रा, नेहा गौतम, संजय सृजन आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन व्यंग्य कवि अतुल कुमार शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!