बरेली के टॉपर्स को डीएम ने दी ई-स्कूटी
टॉपर्स को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में मिलेगा फ्री एडमिशन- उमेश गौतम मेयर
UP बोर्ड के 10 टॉपर्स को किया गया सम्मानित, सभी मेधावियों को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी, सांसद-विधायक-मंत्री पहुंचे कलेक्ट्रेट
संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस

बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 2025-26 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में बरेली का परचम लहराने वाले मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस बार जिला प्रशासन ने टॉपर्स को याकूज़ा स्पेरो इलेक्ट्रिक स्कूटी सप्रेम भेंट कर सबको चौंका दिया।
जिलाधिकारी ने बांटी चाबी, मेयर ने दिया फ्री एडमिशन का तोहफा
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 10 टॉपर्स को याकूज़ा स्पेरो ई-स्कूटी की चाबी सौंपी। जिसमें परीक्षा के टॉपर्स- वैष्णवी, गुलशन यादव, रजनी सिंह, शिवानी, रश्मि आदि रहे ।तो वही इंटरमीडिएट टॉपर्स: चमन जहां, नंदिनी गुप्ता, सुरभि यादव, सिमरन मौर्य, खुशी मौर्य आदि रही । समारोह में मेयर उमेश गौतम ने बड़ी घोषणा करते हुए । उन्होने UP बोर्ड पास करने वाले इन टॉपर छात्राओं को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में फ्री एडमिशन देने की बात कही । मेयर की इस घोषणा पर सभागार तालियों से गूंज उठा।

इस खास मौके पर वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विथरी चैनपुर विधायक राघवेंद्र शर्मा, नवाबगंज विधायक एमपी आर्य और एमएलसी बहोरन लाल मौर्य भी मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने मंच से टॉपर्स छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा, “वैष्णवी, चमन जहां, नंदिनी गुप्ता जैसी सभी छात्राओं ने कठिन परिश्रम से बरेली का नाम रोशन किया है। यह ई-स्कूटी उसका इनाम है। साथ ही नारे के साथ आगे बढ़ो, देश का नाम करो।” लगाया।

समारोह में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अजीत कुमार भी मंच पर रहे। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने कहा कि बेटियां-बेटे दोनों ने कमाल किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अजीत कुमार ने बताया कि बरेली ने इस बार दोनों बोर्ड में छात्र छात्राओं का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन रहा है।
खुशी से झूमे टॉपर, माता-पिता हुए भावुक
मंच पर ई-स्कूटी की चाबी और फ्री एडमिशन की घोषणा सुनते ही वैष्णवी, गुलशन यादव, रजनी सिंह, शिवानी, रश्मि, चमन जहां, नंदिनी गुप्ता, सुरभि यादव, सिमरन मौर्य और खुशी मौर्य के चेहरे चमक उठे। माता-पिता की आंखें गर्व से भर आईं। शिक्षकों ने भी छात्रों को शाबाशी दी।
इस बार प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह के साथ इन 10 टॉपर्स को याकूज़ा स्पेरो इलेक्ट्रिक स्कूटी दी गई। साथ ही मेयर उमेश गौतम ने इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में फ्री एडमिशन का ऐलान किया। जिला प्रशासन की इस दोहरी सौगात से छात्रों में जोश दोगुना हो गया है।
इस दौरान कलेक्ट्रेट में हुए समारोह में मेयर उमेश गौतम, वन मंत्री डॉ अरुण कुमार,जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल,सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक राघवेंद्र शर्मा, विधायक एमपी आर्य, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, CDO देवयानी और DIOS डॉ अजीत कुमार मौजूद रहे।





