Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
टॉप न्यूज़बडी खबरबरेलीयूपी

पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम सख्त, 1-7 जुलाई तक चलेगा वन महोत्सव

जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित कर ,अधिकारियों को दिये गये सख्त निर्देश

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

बरेली। कलैक्ट्रेट सभागार में सोमवार शाम 5 बजे अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति, जिला आर्द्रभूमि समिति व जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और नदी पुनरोद्वार को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक में बताया गया कि 17 जून को जनपद के विभागवार वृक्षारोपण लक्ष्यों में बदलाव किया गया है। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि संशोधित लक्ष्यों के अनुसार 2 दिन के अंदर स्थलवार गड्ढा खुदान की सूचना और पौधों के मांग पत्र प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में जमा कराएं।

महर्षि चरक वन से लेकर कपि वन तक होंगे स्थापित

वृक्षारोपण अभियान 2026 के तहत महर्षि चरक वन, समरस वन, समृद्धि वन, ऊर्जा वन और कपि वन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए ग्राम्य विकास, पंचायती राज, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम व नगर पंचायतों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए।

1 से 7 जुलाई तक मनाया जायेगा वन महोत्सव

डीएम ने कहा कि 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाएगा। सभी विभाग अपने कार्यक्षेत्र में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अधिक से अधिक कार्यक्रम कराएं और आम जनता को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करें। रोपित पौधों की जियो टैगिंग रोपण के समय ही पूरी की जाए।

अवैध पैथोलॉजी- क्लीनिक पर चलेगा डंडा

जिलाधिकारी नें मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए जिले में संचालित सभी पैथोलॉजी, क्लीनिक, एचसीएफ सेंटर और बिना अनुबंध के चल रहे अवैध स्वास्थ्य केंद्रों का एसडीएम, नगर निगम, प्रदूषण बोर्ड और पुलिस की संयुक्त टीम से औचक निरीक्षण कराएं और विधिक कार्रवाई करें।

सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

नगर स्वास्थ्य अधिकारी व सभी अधिशासी अधिकारियों को सुबह-शाम सफाई कार्यों का खुद निरीक्षण करने को कहा गया। अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीबीगंज स्थित सुपीरियर इंडस्ट्रीज का भी नगर निगम, प्रदूषण बोर्ड, वन विभाग, एसडीएम सदर व सहायक श्रमायुक्त की संयुक्त टीम निरीक्षण करेगी।

मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों पर शिकंजा

एसपी यातायात व संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए गए कि शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें सीज किया जाए और ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए प्रचार-प्रसार कराया जाए।

नकटिया और अरिल नदी का होगा पुनरोद्वार

अधिशासी अभियंता बाढ़ को नकटिया नदी के पुनरोद्वार की कार्ययोजना तैयार कर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को भेजने के निर्देश दिए गए। अरिल नदी के जीर्णोद्धार व खुदाई के लिए एडीएम प्रशासन से समन्वय कर कार्रवाई की जाए। रामगंगा नदी के चौबारी पुल पर लोहे की जाली लगाने के निर्देश सेतु निगम को दिए गए।

प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

उप कृषि निदेशक को विकास खंडवार गोष्ठी व प्रशिक्षण आयोजित कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, परियोजना निदेशक, पर्यावरण अभियंता नगर निगम, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नगर पालिका/पंचायत के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!