Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
अनियमिताएंजन समस्याटॉप न्यूज़ट्रांसफरबरेली

कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के कर्मचारियों ने प्राचार्य को सौपा ज्ञापन, वेतन बढाने की मांग

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

 बरेली। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के बैनर तले आज अस्थाई कर्मचारियों ने सचिव प्रबंधन समिति संबोधित ज्ञापन प्राचार्य ओ पी राय को सौंपा। सचिव प्रबंधन समिति को संबोधित ज्ञापन में अस्थाई कर्मचारियों का वेतन कम से कम 20000/-रू प्रति माह करने और खाली पड़े पदों पर समायोजन तथा बरेली कॉलेज बरेली को केंद्रीय विश्वविद्यालय केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग की। संगठन अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि हम कर्मचारी बरसों से इन्हीं मांगों को उठा रहे हैं लेकिन महाविद्यालय प्रबंधन हमारी सुन नहीं रहा है। सरकार कल के लगे आऊटसोर्सिंग कर्मीयों का वेतन 20000/- देने की बात कर रही है जबकि हम लोग बीस साल सेवा के बाद भी जीवन जीने लायक सम्मानजनक वेतन नहीं पा रहे हैं, सचिव हरीश मौर्य ने कहा कि बरेली कॉलेज बरेली की ऐतिहासिकता को देखते हुए इसको केंद्रीय विश्वविद्यालय जरूर बनना चाहिए हम इसके लिए डटे हैं और डटे रहेंगे। यदि सुनवाई नहीं होती है तो आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन के दौर पूरनलाल मसीह, राजाराम, रामौतार, नन्हेलाल, श्रीराम, वचचीदेवी, सावित्री माया पांडे आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!