
संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस

चन्दौसी। भीषण गर्मी और तपती धूप से बेहाल राहगीरों और आम जनता को राहत पहुँचाने के लिए ‘श्रेयांश ग्रामीण रोजगार फाउंडेशन’ आगे आया है। संस्था द्वारा जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए व्यस्त मार्ग पर विशाल शीतल शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान श्रेयांश ग्रामीण रोजगार फाउंडेशन के डायरेक्टर सतेन्द्र यादव ने स्वयं राहगीरों, ठेला चालकों, राह चलते मजदूरों और आम जनता को रोक-कर अपने हाथों से ठंडा शरबत पिलाया। इस भीषण गर्मी में शीतल शरबत पाकर लोगों को बड़ी राहत मिली और राहगीरों ने संस्था के इस नेक कार्य की जमकर सराहना की।
इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर सतेन्द्र यादव ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि, “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। हमारी संस्था केवल राहत शिविरों तक सीमित नहीं है, बल्कि यदि समाज में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भोजन, बच्चों की शिक्षा या बेरोजगारी की समस्या से परेशान है, तो वह बेझिझक हमारी संस्था ‘श्रेयांश ग्रामीण रोजगार फाउंडेशन’ से संपर्क कर सकता है। हमारा संगठन ऐसे हर जरूरतमंद और परेशान व्यक्ति की हर संभव मदद और पूरा सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर है।”
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में वीरभान यादव जी, दौलत सिंह यादव जी, ओमवीर यादव जी, राजकुमार यादव जी, सरजीत ठाकुर, शिवराज दिवाकर, आकाश सागर, स्वरूप सागर और महीपाल शिवम मौर्य का विशेष सहयोग और योगदान रहा।।




