Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
क्राइमटॉप न्यूज़युवायूपी

प्रतिबंध के बाद भी बरेली में नहीं रुक रही चाइनीज मांझे की बिक्री, 10 साल के बच्चे की उंगली कटी

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

 

बरेली। शासन-प्रशासन के सख्त प्रतिबंध के बावजूद बरेली में चाइनीज मांझे की खुलेआम बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। इस जानलेवा मांझे की चपेट में आकर सुभाष नगर थाना क्षेत्र की तिलक कॉलोनी में एक 10 वर्षीय बच्चे की उंगली कट गई। घटना के बाद से लोगो में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, तिलक कॉलोनी निवासी श्रीयांश सागर उम्र 10 वर्ष मंगलवार दोपहर अपनी छत पर टहल रहा था। इसी दौरान हवा में उड़ता हुआ चाइनीज मांझा उसकी उंगली में उलझ गया। मांझे में लगी तेज धार के कारण उसकी उंगली बुरी तरह कट गई और खून बहने लगा। बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रतिबंध के बावजूद सुभाष नगर, किला और सिटी के कई बाजारों में चाइनीज मांझा चोरी-छिपे धड़ल्ले से 200 से 400 रुपये में बेचा जा रहा है। यह मांझा न सिर्फ इंसानों बल्कि बाइक सवारों और बेजुबान पक्षियों के लिए भी काल बन रहा है।

गौरतलब है कि NGT ने 2017 में ही चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है।। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन की ढीली कार्रवाई के चलते बाजार में यह खुलेआम बिक रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि चाइनीज मांझा बेचने वाली दुकानों पर तत्काल छापेमारी कर स्टॉक जब्त किया जाए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!