आदिल बेग/संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस
बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (रजि.) के तत्वावधान में देश में लगातार बढ़ रही गैस की कीमतों के विरोध में दिनांक 07 मई (गुरुवार) को जिला मुख्यालय पर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली को सौंपेंगे।
मंडल के जिलाध्यक्ष अकरम खान एवं महामंत्री कमल गुप्ता के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी व व्यापारीगण निर्धारित समय पर एकत्र होकर अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाएंगे। संगठन का कहना है कि गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिसे लेकर सरकार से शीघ्र राहत देने की मांग की जाएगी।



