Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
Uncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़बडी खबरबरेलीयूपी

भाजपा नेता पर छेड़छाड़ के आरोप, महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस

 

बरेली। थाना प्रेम नगर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष ईशान सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसकी गाड़ी भी सीज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ईशान सक्सेना दवा सप्लायर का काम करता है। महिला के बेटे को एक बार इंसुलिन की दवा देने के बाद से वह महिला से एकतरफा जुड़ाव रखने लगा। आरोप है कि महिला जब बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रही थी, तभी आरोपी ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी ईशान सक्सेना भाजपा युवा मोर्चा में पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं और क्षेत्र में वरिष्ठ नेता के तौर पर पहचान रखते हैं। महिला का कहना है कि आरोपी लंबे समय से परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी को भी सीज कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी इस तरह की परेशानी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!