Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
एटाक्राइमटॉप न्यूज़बडी खबरयूपी

लिपिक राहुल पांडे की हत्या कांड में पीड़ित परिवार को एक करोड़ के मुआवजे की माँग

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस

 

 

एटा। एटा के माधवनंद इंटर कॉलेज के सहायक लिपिक राहुल पांडे की हत्या की घटना पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद, अमानवीय एवं पूरे कर्मचारी समाज को झकझोर देने वाली है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कराई जाए और यदि जांच तथा न्यायालय में आरोप सिद्ध होते हैं, तो सभी दोषियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कानून के अनुसार कठोरतम दंड दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जघन्य अपराधों में दोष सिद्ध होने पर कठोर सजा ही समाज में कानून के प्रति विश्वास कायम रख सकती है और अपराधियों में भय उत्पन्न कर सकती है।

हरी शंकर ने कहा कि शिक्षण संस्थान सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल होने चाहिए। किसी भी कर्मचारी के साथ हिंसा या अपराध की घटना पूरे शिक्षा तंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इसलिए इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई या पक्षपात नहीं होना चाहिए तथा जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता से संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाए, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए तथा न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने पर दोषियों को कठोरतम दंड सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!