Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
टॉप न्यूज़धार्मिक आस्थाबडी खबरबरेलीयूपी

उर्स-ए-नूरी कल जायरीन की आमद शुरू, मोहर्रम व उर्स-ए-नूरी के मौके पर हजियापुर में लगा निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर

संवाददाता  लोकतंत्र एक्सप्रेस 

बरेली। दरगाह आला हज़रत परिसर में 46 वां एक रोजा उर्स-ए-नूरी कल 29 जून को दरगाह सरपरस्त हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत में मनाया जाएगा। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। कुल शरीफ की रस्म देर रात 1 बजकर 40 मिनट पर अदा की जाएगी। उर्स में शिरकत के लिए विभिन्न प्रदेश महाराष्ट्र, उड़ीसा,असम,कर्नाटक, बिहार, मध्य प्रदेश आदि से जायरीन का दरगाह पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है।
वही दूसरी तरह मोहर्रम व उर्स-ए-नूरी के मौके पर हजियापुर में आज विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मरकज़ ए अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट (मरकज़ एड) की जानिब से लगाया गया। शिविर का उद्घाटन ट्रस्ट के सदर मोहसिन हसन खान व क्षेत्रीय पार्षद रईस मियां अब्बासी ने संयुक्त रूप से करते हुए कहा कि खिदमत ए खल्क से बढ़ कर कोई खिदमत नहीं।
शिविर प्रभारी नासिर कुरैशी व हस्सान रज़ा ने बताया कि शिविर में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा कुल 568 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त खून की जांच व दवाईयां वितरित की गई।

इसके अलावा 23 लोगों के मोतियाबिंद की भी जांच की गयी जिसमे उनको मोतियाबिंद पाया गया। 23 मरीजों में सिर्फ 6 मरीजों का मोतियाबिंद का आपरेशन आयुष्मान कार्ड तथा बाकि 17 मरीजों के ऑपरेशन संस्था द्वारा निःशुल्क राजेंद्र नगर स्थित कैलाश आई लेज हॉस्पिटल में डॉक्टर अक्षत द्वारा अलग अलग तिथियों में कराए जाएंगे। शिविर में शुगर, थायरॉयड, सांस व गंभीर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अक्षत बॉस, दांत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शरिक सिद्दीकी, नाक,कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अबू सईद, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर फरहीन नासिर, जनरल फिजिशियन डॉक्टर सुधीर यादव, फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर मोहम्मद अफ़रोज़, नेत्र परीक्षक जितेंद्र सिंह ने अपनी अपनी सेवाए प्रदान की। शिविर में 64 लोगो की मुफ्त थायराइड प्रोफ़ाइल(T3,T4,TSH), कैल्शियम, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड,शुगर, हिमोग्लोबिन (शरीर में खून की मात्रा),ब्लड जांच की गई। शिविर में डॉक्टरों ने गर्मी के मौसम में बरतने वाली सावधानियों के साथ खान-पान के बारे में उचित जानकारी दी। इस दौरान शाहनवान हुसैन, आफताब खान,मुनीश शर्मा, सय्यद फैजान, इरम, इब्राहीम खान आदि ने अपने सेवाएं दी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!