
संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस
संभल।असालतपुर जारई स्थित राहुल रघुवंशी युग निर्माण विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में आज दिनांक 13 मई 2026 को कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक “बस्ता प्रतियोगिता” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में स्वच्छता, अनुशासन एवं व्यवस्थित अध्ययन सामग्री रखने की भावना विकसित करना रहा।
प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल द्वारा साफ-सुथरे, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बस्तों का मूल्यांकन कर विजेताओं की घोषणा की गई।
प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा से अंजलि एवं शिवी, यूकेजी से सिद्धार्थ, कक्षा 1 से अर्पिता, कक्षा 2 से आकृति, कक्षा 3 से पूर्वी, कक्षा 4 से गौरव, कक्षा 5 से अंशिका चौधरी, कक्षा 6 से प्रियांशी, कक्षा 7 से गौरी तोमर तथा कक्षा 8 से शीतल विजयी रहीं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश पाल सिंह ‘दिव्य’ द्वारा विजयी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्वच्छ एवं व्यवस्थित बस्ता रखने के लिए प्रेरित किया।
विशेष दीक्षित, विश्वनाथ शर्मा,मनोज कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार सिंह, राजेन्द्र कुमार, शालिनी वशिष्ठ,कोमल चौहान, सुष्मिता शर्मा, संगीता, अवधेश मिश्रा एवं स्नेहलता आदि शिक्षकगणों का विशेष सहयोग रहा।



