संगठित अपराध पर बड़ा प्रहार, लूट, हत्या, गौकशी समेत गंभीर वारदातों में लिप्त 8 गैंगों का किया गया पंजीकरण
8 आपराधिक गिरोहों के 29 सदस्यों को गैंग के रूप में किया गया पंजीकृत

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस
बरेली। बरेली पुलिस ने संगठित अपराध पर नकेल कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिले में लूट, छिनैती, चोरी, हत्या, गौकशी और मादक पदार्थ तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में सक्रिय 8 आपराधिक गिरोहों के 29 सदस्यों को गैंग के रूप में पंजीकृत किया गया है। अब इन सभी पर उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
थानों की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई
किला, अलीगंज, हाफिजगंज, मीरगंज, इज्जतनगर, क्योलड़िया और बारादरी थानों की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि ये गिरोह आर्थिक लाभ के लिए संगठित होकर लगातार समाज विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
ये हैं 8 गैंग के सरगनाओं के साथ शामिल सदस्य
आसिफ (25) पुत्र इशाक, परसाखेड़ा बंजरिया, थाना सीबीगंज के साथ सोहेल उर्फ सोहिल उम्र 18 वर्ष पुत्र लईकुद्दीन निवासी तिलियापुर थाना सीबीगँज जनपद बरेली, बिलाल उम्र 32 वर्ष पुत्र ख्वाजुद्दीन उर्फ सुबाबुद्दीन निवासी जनपद बरेली,रहीमुद्दीन 25 वर्ष पुत्र चन्दरूद्दीन निवासी परसाखेड़ा थाना सीबीगंज जनपद बरेली,
2. नेक्सू उर्फ पूरनलाल (51) पुत्र मूलचन्द्र, कुंडरिया फैजुल्लापुर, थाना अलीगंज के साथ भूपराम उर्फ पप्पू उम्र 41 वर्ष पुत्र भागीरथ निवासी ग्राम कुंडरिया पुर थाना अलीगंज जनपद बरेली
3. बाबूराम निराला (53) पुत्र जानकी प्रसाद, लमखेड़ा, थाना हाफिजगंज के साथ मुन्नालाल उम्र 49 वर्ष पुत्र खंजनलाल निवासी ग्राम वीसी रम्पुरा थाना हाफिजगंज जनपद बरेली,मैना देवी उम्र 48 वर्ष पत्नी बाबूराम निराला निवासी ग्राम लमखेडा थाना हाफिजगंज जनपद बरेली,बिल्लू यादव उर्फ बलवीर उम्र 43 वर्ष पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम वीसी रम्पुरा थाना हाफिजगंज जनपद बरेली
4. सुहेल (25) पुत्र सूखा अली, दियोरिया अब्दुल्लागंज, थाना मीरगंज बरेली के साथ तस्लीम उम्र 28 वर्ष पुत्र सूखा अली निवासी ग्राम दियोरिया अब्दुल्लागंज थाना मीरगंज जनपद बरेली
5. मनोज पटेल (23) पुत्र स्व. मान सिंह, पूरनापुर, थाना बिथरी चैनपुर के साथ गौरव गंगवार उम्र 24 वर्ष पुत्र त्रिलोक चन्द्र निवासी औरंगाबाद हाफिजगंज जनपद बरेली थाना, केशव पटेल उम्र 27 वर्ष पुत्र स्व० राजेन्द्र सिंह निवासी कामुआपुर थाना बिथरी चैनपुर जनपद बरेली, शिवम पंडित उम्र 26 वर्ष पुत्र प्रेमशंकर निवासी औरंगाबाद थाना हाफिजगंज जनपद बरेली,अजय पटेल उम्र 27 वर्ष पुत्र शिवदयाल पटेल निवासी कलारी थाना इज्जतनगर जनपद बरेली
6. प्रमोद उर्फ पकौड़ी (30) पुत्र प्रताप, पूरनापुर, थाना बिथरी चैनपुर के साथ सनी उम्र 23 वर्ष पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम पूरनापुर थाना बिथरी चैनपुर जनपद बरेली, प्रशान्त पटेल उम्र 22 वर्ष पुत्र सतीश कुमार निवासी ग्राम पूरनापुर थाना बिथरी चैनपुर जनपद बरेली
7. मुस्तकीम (45) पुत्र मोहम्मद सफी, भूड़ा सैदपुर चुन्नीलाल, थाना भोजीपुरा के साथ अनूप उम्र 24 वर्ष पुत्र सत्यापाल निवासी ग्राम जहोरा जादौपुर थाना क्योलडिया जनपद बरेली, मुन्ना उम्र 29 वर्ष पुत्र नियामुद्दीन निवासी ग्राम भौआ बाजार थाना क्योलडिया जनपद बरेली, नईम उम्र 32 वर्ष पुत्र रज्जाक निवासी ग्राम गुपलापुर थाना हाफिजगंज जनपद बरेली, मुन्ना उम्र 36 वर्ष पुत्र मोहम्मद उमर निवासी मोहल्ला खेडा कस्बा व थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर, जुशैन उमरा 27 वर्ष पुत्र कलुआ निवासी ग्राम भूडा थाना भोजीपुरा जनपद बरेली
8. विमल पुत्र स्व. नत्थूलाल, बडेपुरा, थाना हाफिजगंज के साथ सोहिल खान उर्फ सोहेल उम्र 28 वर्ष पुत्र मिसरयार खान निवासी डेलापीर नियर नूरी मस्जिद के पास वाली गली थाना इज्जतनगर जनपद बरेली,अनिल उम्र 28 वर्ष पुत्र मदनलाल निवासी मो० जवाहर नगर वार्ड नं0 10 थाना हाफिजगंज जनपद बरेली
ये सभी अपने साथियों के साथ मिलकर ड्रग तस्करी, चोरी, हत्या, गौकशी, लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
गैंग नंबर आवंटित, निगरानी शुरू
पुलिस रेगुलेशन के तहत जनपद स्तर पर इन गिरोहों को डी-298/26, डी-299/26, डी-300/26, डी-301/26, डी-302/26, डी-303/26, डी-304/26 एवं डी-305/26 के रूप में पंजीकृत किया गया है। पंजीकरण के बाद अब इनकी हर गतिविधि पर पुलिस की सतत निगरानी रहेगी।
बरेली पुलिस के अनुसार, गैंग पंजीकरण के बाद अब इन 29 अपराधियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 यानी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अपराध पर जीरो टॉलरेंस
बरेली पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।




