
संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस
जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर कालपी क्षेत्र के जोल्हुपुर गांव के पास हुआ,
जानकारी के अनुसार, एक टवेरा कार सवार परिवार अयोध्या में मंदिर के दर्शन कर ललितपुर लौट रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग मलबे में फंस गए,
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। कार के दरवाजे को काटकर घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी 4 घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान में जुटी है,



