Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
जन समस्याटॉप न्यूज़यूपीरामपुरलोकल न्यूज़समाधान दिवस

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिये निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस मे कुल 37 शिकायतो में 08 शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

 

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा की उपस्थिति में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 37 शिकायते प्राप्त हुई ,जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिकायतें मुख्यतः आपूर्ति विभाग,विद्युत विभाग,राजस्व , समाज कल्याण सहित संबंधित विभागों से रहीं।

जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर सभी शिकायतो का निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत निस्तारण करने के आदेश दिए।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी,निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए,ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम पंचायत रवन्ना में चकरोड पर अवैध कब्जा तथा ग्राम पंचायत बांसनगली में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला स्तरीय अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस टीम गठित कर स्थलीय जांच के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!