Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
क्राइमटॉप न्यूज़बरेलीयूपीलोकल न्यूज़

गौकशी, सट्टा एवं हत्या समेत 67 अपराधियों की खोली गयी हिस्ट्रीशीट, एसएसपी ने की बडी कार्यवाही

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस

बरेली। जनपद में गोकशी, सट्टा और संगठित अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन छेड़ दिया है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले भर के थानो से 54 गोकश समेत कुल 67 कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। अब इन सभी की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी और जरा सी चूक पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।
गोकशी के मामलों में भोजीपुरा क्षेत्र के शकील उर्फ पोला, छोटे उर्फ अब्दुल कयूम, कल्लू उर्फ कलुआ, अशफाक, अकलीम, छोटन उर्फ एसओ, सद्दाम, पप्पू, वसीम, फेम उर्फ फहीम और पप्पू उर्फ गरां की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसके अलावा बहेड़ी, मीरगंज, देवरनिया, सीबीगंज, कोतवाली, फरीदपुर, आंवला, हाफिजगंज, बहेड़ी और नवाबगंज थानों के कई कुख्यात अपराधी भी पुलिस की निगरानी सूची में शामिल कर दिए गए हैं।

कार्रवाई सिर्फ गोकशी तक सीमित नहीं रही। बारादरी के चर्चित सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू को भी हिस्ट्रीशीटर बना दिया गया है। वहीं हत्या, लूट, डकैती और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल शालू गुप्ता, तरुण उर्फ गोविंदा, निशांत उर्फ बिहारी, अमन और विनय जैसे आरोपियों की भी हिस्ट्रीशीट खोलकर पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि अब कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा।

थानेवार निगरानी, हर मूवमेंट पर पुलिस की नजर

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इन अपराधियों की नियमित निगरानी की जाए। उनकी गतिविधियों, आवाजाही और संपर्कों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस का साफ कहना है कि अगर इनमें से कोई भी दोबारा अपराध में लिप्त मिला तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया कि गोमांस तस्करी, सट्टा और संगठित अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। हिस्ट्रीशीट खोलना सिर्फ शुरुआत है—आगे और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!