Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
क्राइमटॉप न्यूज़बडी खबरबरेलीयूपी

जिम संचालक ने नशीला ड्रिंक पिलाकर महिला का शोषण कर किया ब्लैकमेल,एसएसपी से शिकायत

जिम की आड़ में चल रहा धंधा, मोबाइल-पेनड्राइव समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद, वीडियो डिलीट करने के नाम पर वसूली का आरोप

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

 

बरेली। जनपद के कोतवाली क्षेत्र के एक जिम संचालक के द्वारा महिलाओं के शोषण और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिम के दो संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से नगदी, इंजेक्शन, पेनड्राइव और मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशा देकर वीडियो बनाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम के संचालक अकरम और आलम पर आरोप है कि वे महिलाओं को वर्कआउट के बहाने जिम बुलाते थे। शिकायत में कहा गया है कि प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जाता था। महिला के बेहोश होने पर जिम के अंदर बने कमरे में ले जाकर वारदात को अंजाम देकर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जाता था।

 

आरोप है कि बाद में वीडियो डिलीट करने के नाम पर रुपये वसूले जाते थे। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य से मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अकरम और आलम के पास से 10 हजार रुपये नकद, 9 शक्तिवर्धक शीशी, 6 इंजेक्शन, 2 मोबाइल फोन और एक पेनड्राइव जब्त की है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पीड़ितों की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आया है कि आरोपी अन्य महिलाओं को भी निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!