
संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस
बरेली। राष्ट्रीय लोकदल ने पूर्व जिला मीडिया प्रभारी कमलजीत सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों मे संलिप्तता के आरोप लगाये है जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने उन्हें निलंबित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कमलजीत सिंह सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर पार्टी की नीतियों के खिलाफ टिप्पणियां कर रहे थे जिससे पार्टी की छवि प्रभावित हो रही थी। उन्हें पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए निलंबित किया गया है। साथ ही 15 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।।




