Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
आंवलाटॉप न्यूज़बडी खबरबरेलीयूपीसफलता

पुलिस उपाधीक्षक के बेटे ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में मारी बाजी, बने राज्य कर अधिकारी

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

 

बरेली। तहसील आंवला क्षेत्र के गांव अतरछेड़ी निवासी मुनेश कुमार शर्मा हाल निवासी मोहल्ला गणेशपुरम बरेली के पुत्र  शशांक पाठक ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा उत्तीर्ण कर राज्य कर अधिकारी (State Tax Officer) पद पर चयनित होकर परिवार एवं जिले का नाम रोशन किया है। शशांक की इस सफलता से परिजनों, मित्रों में हर्ष का माहौल है।

शशांक पाठक के पिता मुनेश कुमार शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में एडीजी कार्यालय गोरखपुर में तैनात हैं। उनकी माता ग्रहणी है। वहीं उनके छोटे भाई चिकित्सा क्षेत्र में एमबीबीएस के बाद एमडी (बाल रोग विशेषज्ञ) की पढ़ाई कर रहे हैं । शशांक की इस उपलब्धि पर परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

शशांक की सफलता को उनकी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस सफलता से परिवार क्षेत्र में खुशी का माहौल है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!