
संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस
बरेली। जनगणना कार्य मे प्रगणक के रूप मे लगे शिक्षामित्रो को डबल प्रगणक के रूप मे ड्यूटी लगाने पर शिक्षामित्रो ने विरोध जताया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष के कपिल यादव के नेतृत्व में शिक्षामित्र कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा व एसडीएम सदर प्रमोद कुमार को ज्ञापन डबल प्रगणक के रूप मे लगी ड्यूटी हटाने की मांग की। ब्लॉक भोजीपुरा के शिक्षामित्र मानसिंह, भूरे खां, सुरेन्द्र पाल सिंह, हरीओम गंगवार, गिरिराज सिंह, रॉक्सी कुमार यादव, रामबेटी गंगवार, प्रतिभा दीक्षित, अनीता रानी, ममता देवी, बविता, कुमुद कान्त यादव, वीना कुमारी, रमा शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, अंजुम, नरेन्द्र पाल, पूनम रानी, अनिल गंगवार ने प्रगणक रूप मे लगी ड्यूटी का प्रशिक्षण भी ले लिया उसके बावजूद दूसरे ब्लॉक मे भी प्रगणक बनाया गया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गंगवार व ब्लॉक अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि शिक्षामित्र को जब एक ड्यूटी लगा दी और उसका प्रशिक्षण भी ले लिया उसके बावजूद शिक्षकों की ड्यूटी काटकर शिक्षामित्र की दूसरी ड्यूटी लगा दी जो अनुचित है। शिक्षामित्र की दूसरी ड्यूटी लगाई है उसका प्रशिक्षण शिक्षक ने लिया है। जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने बताया कि शिक्षामित्र को डबल ड्यूटी लगाना अनुचित है। जिसका संगठन विरोध करता है। हमारी मांग है कि जनपद में ऐसे शिक्षामित्र जिनकी ड्यूटी डबल लगी है। उनको एक जगह प्रगणक के रूप में काम लिया जाए जिससे आसानी से जनगणना का कार्य कर सके। इसके साथ ही स्व जनगणना कराने का भी दबाव न बनाया जाए।।



