Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
अनियमिताएंखेती किसानीजन समस्याटॉप न्यूज़बडी खबरयूपीसंभल

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रतिनिधि मंडल ने की जिलाधिकारी से मुलाकात, सौपा ज्ञापन

योगेश राघव/संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस संभल  

 

बहजोई । भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने संभल जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल से मुलाकात कर 6 सूत्रीय ज्ञापन सौपा। ज्ञापन मे अंकित सभी मांगो को जिलाधिकारी द्वारा गम्भीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान को निर्देशित किया गया। ज्ञापन के माध्यम से भाकियू नेताओं ने बताया कि जनपद की जिला सहकारी बैंको द्वारा किसान से 7% की वार्षिक दर से ब्याज वसूला जा रहा है जोकि सहकारी समितियों के सचिव व जिला सहकारी बैंकों के मैनेजर की हठधर्मिता है जबकी जनपद बदायू की गुन्नौर तहसील मे स्थित जिला सहकारी बैंको एवं सहकारी समितियों में 3% की दर से ब्याज किसानों से वसूला जा रहा हैं। बैंको द्वारा दो तरह की वसूली नियम विरुद्ध है इसे सहन नहीं की जाएगी । जनपद में जल जीवन मिशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की सभी ग्रामों की सड़कें उखाड़ दी गई है जिसकी अभी तक मरमत नहीं कराई गई है पानी की टंकियों के काम अधूरे पडे हैं सड़कों और टंकियों की मरम्मत कराने वाले कंपनियों के ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जल्द अधूरे कार्यो को पूरा कराने तथा टूटी सड़को की मरम्मत कराने की मांग है। जनपद में जायदातर किसानों के द्वारा मक्का की फसल लगाई गयी है जिसकी शत प्रतिशत खरीद सरकारी क्रय केंद्रो पर कराने की मांग करते हुए क्रय केंद्रो की संख्या बढ़ाने की बात कही। जिस पर क्रय केंद्रो की संख्या वृद्धि के लिए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा को शासन से मांग करने को आदेशित किया गया। यूनियन ने गंगा एक्सप्रेस वे के द्वारा किसानों की जमीन अधिग्रहण बडे हुए सर्किल रेट पर किये जाने तथा इन सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो यूनियन जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी विजेन्द्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी रामवीर उपाध्याय, सचिव पश्चिमी यूपी उदयवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह यादव, मंडल चौधरी, वीरेन्द्र सिंह, जिला महासचिव प्रवक्ता डॉ पुरेंद्र सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष चंदौसी महेश यादव, राजपाल सिंह यादव, शिवनारायण सिंह यादव, देवन कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!