Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
अनियमिताएंक्राइमटॉप न्यूज़धर्मबडी खबरबरेलीबहेड़ी

नाबालिग छात्रा को वहलाकर ले गया मुस्लिम युवक, हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद गिरफ्तार हुआ मुजाहिद

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

 

 

बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र के नैनीताल हाईवे स्थित होटल ताज में आईटीआई नाबालिग छात्रा समुदाय विशेष के युवक के साथ पकड़े जाने के बाद शुक्रवार तड़के जमकर हंगामा हुआ। हिंदू संगठनों की सूचना पर पुलिस ने सुबह करीब पांच बजे होटल में छापा मारकर आरोपी युवक मुजाहिद को हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद होटल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस के मुताबिक वाराणसी निवासी 16 वर्षीय छात्रा बहेड़ी क्षेत्र में रहकर ITI की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि मुजाहिद नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर होटल ताज ले गया, जहां दोनों रातभर रुके। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बहेड़ी पुलिस ने हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ होटल ताज में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान युवक और नाबालिग छात्रा को होटल के कमरे से बरामद किया गया। पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां छात्रा के बयान दर्ज किए गए। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई।

 

हिंदू जागरण मंच ने होटल प्रबंधन पर उठाए सवाल

 

हिंदू जागरण मंच युवा के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने आरोप लगाया कि होटल में बिना उचित पहचान और सत्यापन के नाबालिग लड़कियों को ठहराया जा रहा है। उन्होंने होटल ताज को “संदिग्ध गतिविधियों का अड्डा” बताते हुए होटल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बरेली पुलिस को एक्स पर टैग कर सख्त कदम उठाने की मांग की गई।

पुलिस अब होटल के रजिस्टर, आईडी प्रूफ और CCTV फुटेज की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग को होटल में किस आधार पर कमरा दिया गया। बहेड़ी पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान, मेडिकल और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी मुजाहिद से लगातार पूछताछ चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!