
आदिल बेग। संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस मीरगंज
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील के क्रम में जिलाधिकारी बरेली एवं जिला पंचायत अधिकारी बरेली के आवाहन पर देशहित में ईंधन की बचत के लिए एक प्रयास करते हुए विकासखंड भोजीपुरा के अधिकारियों एवं कर्मचारीयों ने छोटी सी पहल करते हुए सप्ताह में सोमवार व शनिवार को वाहन मुक्त दिवस मनाने का फैसला लिया। शनिवार को खंड विकास अधिकारी शिरीष वर्मा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) संजय दीक्षित, प्रांतीय मंत्री/ जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जितेंद्र गंगवार, प्रांतीय प्रतिनिधि ग्राम विकास अधिकारी संघ कमल कुमार सहित विकासखंड में कार्यारत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरकारी/ निजी वाहनों का प्रयोग न कर वाहन मुक्त दिवस मनाते हुए सार्वजनिक वाहनों में बैठकर यात्रा कर शासकीय कार्यो को संपादित किया।इसके अलावा ब्लॉक मीरगंज से भी तमाम सचिव और अधिकारीगणों ने इसका पालन किया।।




