Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
क्राइमटॉप न्यूज़धर्मबडी खबरबरेलीयूपी

राज बनकर की शादी, निकला कय्यूम, धर्मांतरण करने की धमकी,एसएसपी से की शिकायत

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

 

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती ने खुद को लव जिहाद का शिकार बताते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम और पहचान अपनाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया, दुष्कर्म किया और बाद में शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

 

पीड़िता के मुताबिक वह वर्ष 2023 में गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से मंदिर में हुई। युवक ने अपना नाम राज गुप्ता बताया और खुद को इंजीनियर बताया। युवती का कहना है कि आरोपी माथे पर तिलक लगाता था, हाथ में कलावा पहनता था और मंदिर में पूजा-पाठ भी करता था, जिससे उसे उस पर भरोसा हो गया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और मुलाकातें बढ़ने लगीं। कुछ समय बाद युवती की नौकरी छूट गई और वह बरेली लौट आई। आरोप है कि इसके बाद युवक लगातार संपर्क में रहा और शादी का भरोसा देकर मार्च 2024 में बरेली आया।

युवती का आरोप है कि आरोपी उसे रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद वह गर्भवती हो गई। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे गुरुग्राम ले गया और गर्भपात कराने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने गुरुग्राम के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से उससे शादी कर ली। शादी में युवती के परिजन भी शामिल हुए थे और शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किए गए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के वीडियो देखने के बाद आरोपी के भाई अकरम सैफी ने दोनों को गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित फ्लैट पर बुलाया। वहां उसे बताया गया कि यह शादी मजाक थी। युवती का आरोप है कि अकरम सैफी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी पति चाकू लेकर पहुंचा और धमकाया। युवती का कहना है कि इसी दौरान उसे पता चला कि राज गुप्ता का असली नाम कय्यूम है और वह मुस्लिम समुदाय से है।

पीड़िता के मुताबिक, फरवरी 2025 में उसने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि बच्ची के जन्म के बाद आरोपी और उसके परिवार वालों ने मुस्लिम धर्म अपनाने की शर्त रखी। मना करने पर उसे छोड़ दिया गया। युवती फिलहाल सीबीगंज क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रही है। उसका आरोप है कि आरोपी कई बार उसके कमरे पर आया, मारपीट की और जबरन संबंध बनाए। दूसरी बार गर्भवती होने पर आरोपी ने धोखे से गर्भपात की दवा खिला दी।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!