Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
टॉप न्यूज़बडी खबरबरेलीयूपीराजनीति

राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की मनाई गयी पुण्यतिथि

श्रद्धा सुमन अर्पित कर, किया गया संगठन विस्तार

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

बरेली। राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण एवं गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आर.टी.ओ. ऑफिस निकट स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष वाजिद हुसैन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव से ओतप्रोत रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए स्वर्गीय अजीत सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रदेश सचिव मीरा चौधरी ने बताया कि चौधरी अजीत सिंह केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज थे। उन्होंने देश की राजनीति में एक सशक्त और सिद्धांतवादी भूमिका निभाई तथा हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा। जिला प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि उनके कार्यकाल में किसानों के अधिकारों, कृषि सुधारों और ग्रामीण विकास को लेकर जो प्रयास किए गए, वे आज भी स्मरणीय हैं।

जिलाध्यक्ष वाजिद हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी अजीत सिंह का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि वे सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रतीक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और सदैव किसानों व आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहे। वाजिद हुसैन ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को अपनाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करें तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे ।

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चौधरी अजीत सिंह का योगदान भारतीय राजनीति में अमूल्य है। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल को एक मजबूत विचारधारा और दिशा प्रदान की, जो आज भी पार्टी के लिए मार्गदर्शक है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने किसानों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया और उन्हें न्याय दिलाने का कार्य किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे स्वर्गीय अजीत सिंह के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के कमजोर वर्गों, किसानों और युवाओं के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष वाजिद हुसैन ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उनके सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर यह प्रण लिया कि वे स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

 

संगठन का किया गया विस्तार 

 कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई तथा पार्टी को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर पार्टी का विस्तार किया गया।

कार्यक्रम मे खालिद खान को ऑवला का विधान सभा अध्यक्ष व महेश पाल बौद्ध तथा संघ लता बौद्ध को जिला सचिव नियुक्त किया गया व विभिन्न विधान सभा से आए दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी । इस दौरान वसीम खान, अब्दुल मुजीब खान, मुनाजीर बेग, बब्लू, अख्तर अली, महेश पाल बौद्ध, संग लता बौद्ध , अशफाक, अमीर, फईम,इसरार खान, सीमा कौर, वंदना भारती, वीना,आदि लोग शामिल रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!