Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
अनियमिताएंजन समस्याटॉप न्यूज़बडी खबरबरेलीभ्रष्टाचारयूपी

सरकारी चक रोड पर कब्जे का आरोप, लेखपाल और प्रधान की मिलीभगत का दावा

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

 

बरेली। जिले के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम इटौआ बेनीराम में सरकारी चक रोड पर अवैध पक्का निर्माण और अतिक्रमण का मामला सामने आया है। गांव निवासी कमल पटेल ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि दबंगों ने प्रधान और लेखपाल की कथित मिलीभगत से सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

पीड़ित कमल पटेल पुत्र स्व. लाल बहादुर ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के मुख्य मार्ग (चक रोड) गाटा संख्या-153 पर गांव के मिढ़ई लाल, पप्पू, मुन्ना लाल और पुरुषोत्तम ने अवैध रूप से पक्का निर्माण कर सरकारी रास्ते पर कब्जा कर लिया है। आरोप है कि कई बार विरोध और शिकायत के बावजूद कब्जाधारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि ग्रामीणों को धमकाया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपित खुलेआम कहते हैं कि “प्रधान हमारे साथ हैं, कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले की शिकायत पूर्व में 17 नवंबर 2025 को भी जिलाधिकारी से की गई थी। उस समय लेखपाल द्वारा टीम गठित कर नाप कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कमल पटेल के अनुसार 6 मई 2026 को बीडीए कर्मियों और राजस्व टीम के साथ मौके पर नाप की गई। नक्शे के अनुसार संबंधित खेत की चौड़ाई 120 मीटर होनी चाहिए थी, जबकि मौके पर 131 मीटर पाई गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि करीब 11 मीटर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया गया है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय ग्रामीणों को मौके से भगा रहे हैं।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गाटा संख्या-153 से अवैध कब्जा हटाकर सरकारी रास्ते को मुक्त कराया जाए और रोड पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाया जाए। मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!