Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
अनियमिताएंजन समस्याटॉप न्यूज़बडी खबरबरेलीभ्रष्टाचारमीरगंजयूपीसमाधान दिवस

दो साल से अधूरा पड़ा सीसी रोड निर्माण, ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में लगाई गुहार

आदिल बेग।संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस मीरगंज

 

बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत हल्दी कलां में सीसी रोड निर्माण कार्य पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क निर्माण न होने से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ता सत्य प्रकाश गुप्ता और राम प्रकाश गुप्ता ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके मकानों के बीच लगभग 40 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इस संबंध में उन्होंने 13 अक्टूबर 2024 को विकास खंड अधिकारी को लिखित सूचना भी दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की राजनीति और कुछ स्थानीय लोगों के विरोध के कारण सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिव, पंचायत सहायक तथा गांव के कुछ अन्य लोग निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार कुछ ग्रामीण लगातार सड़क निर्माण का विरोध कर रहे हैं, जिससे कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। उनका कहना है कि यदि बरसात शुरू होने से पहले सड़क निर्माण नहीं कराया गया, तो जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिए गए इस प्रार्थना पत्र पर अब ग्रामीणों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!