
आदिल बेग।संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस
दुनका। बरेली जनपद के धनेटा शीशगढ़ मार्ग पर दुनका में स्थित हजरत भूरे शाह बाबा की मजार पर 23 मई से 25 मई तक आयोजित उर्स एवं कुल शरीफ में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने श्रद्धा के साथ शिरकत की। उर्स के मौके पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने मजार पर चादरपोशी कर अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।
तीन दिवसीय आयोजन के दौरान पूरा माहौल धार्मिक रंग में रंगा रहा। कव्वाली, फातिहा और कुल शरीफ में दूर-दराज से आए जायरीन ने हिस्सा लिया। उर्स में शामिल लोगों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ लंगर वितरण किया। वहीं ग्रामीणों ने लंगर वितरित किया गया, जिसे लोगों ने प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बताया।
आयोजन समिति के आबिद बेग एवं मोहम्मद आशिक अंसारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उर्स को शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर शेर मोहम्मद, नूर मोहम्मद, मुश्ताक बेग, रईस अहमद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



