
आदिल बेग। संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस

मीरगंज। दुनका चौकी परिसर में आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी अजय कुमार(सीओ) एवं एसडीएम निधि शुक्ला ने लोगों और ग्राम प्रधानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष खुले में न फेंके जाएं और न ही सोशल मीडिया पर पशुओं के वध से संबंधित कोई फोटो या वीडियो पोस्ट की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया कि गांवों में बिजली और पानी की व्यवस्था सुचारू रखी जाए। साथ ही कुर्बानी के बाद पशुओं के बचे अवशेषों को घर-घर से एकत्र कर एक सार्वजनिक स्थान पर गड्ढा खोदकर नमक के साथ दबाया जाए, ताकि गंदगी और दुर्गंध न फैले।
सीओ और एसडीएम ने यह भी निर्देश दिए कि नालियों में पशुओं का खून नहीं बहना चाहिए तथा कुर्बानी खुले स्थानों पर न की जाए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रोक रखने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान अफसर अहमद ,पूर्व प्रधान जुनैद अहमद , मुजीब अहमद , तौसीव अहमद ,सतीस कुमार आदि लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की गई।।




