
संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस
बरेली। जनपद में अपराधियों की अब खैर नहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में बरेली पुलिस ने अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए 16 कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है। इन सभी की क्लास-B हिस्ट्रीशीट खोलकर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों की अब हर गतिविधि पर पैनी नजर रहेगी। लूट, चोरी, हत्या, हत्या के प्रयास, गौवध, मादक पदार्थ तस्करी, दंगा और बलवा जैसे गंभीर मामलों में शामिल अपराधियों को चिन्हित किया गया है। पुलिस अब इनकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखेगी और संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल कठोर कार्रवाई करेगी। ये सभी अपराधी लंबे समय से अलग-अलग थानों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
बरेली पुलिस ने अपराध की प्रकृति के आधार पर इन बदमाशों को चिन्हित किया है जिसमे लूट/चोरी/छिनैती- 04 अपराधी, हत्या का प्रयास/चोरी- 03 अपराधी,गौकशी- 03 अपराधी, मादक पदार्थ तस्करी- 03 अपराधी, हत्या-02 अपराधी, मारपीट/बलवा/दंगा- 01 अपराधी,शामिल है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इन 16 हिस्ट्रीशीटरों की हर गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए। इनकी आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
बरेली पुलिस का यह अभियान साफ तौर पर बताता है कि जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार और प्रभावी कार्रवाई को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अपराधियों के लिए बरेली पुलिस का संदेश साफ है — सुधर जाओ, वरना सुधार दिए जाओगे।




