Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
टॉप न्यूज़बडी खबरयूपीशिक्षासंभल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100वां वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया शताब्दी वर्ष ,आयोजित की गयीं प्रतियोगिताएं

योगेश राघव।संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस संभल

संभल।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वैभवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष मनाया गया जिसमे विद्यार्थी विभाग द्वारा नगर के अधिकांश विद्यालयों की कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों के लिए प्रथम द्वितीय वर्गों में “संघ को जानो” प्रतियोगिता नगर के दो केंद्रों पर आयोजित की गई जिसमें पंजीकृत 321 प्रतिभागियों में से 197 उपस्थित तथा 124 अनुपस्थित रहे । दोनों केंद्र जगदीश शरण सर्राफ सरस्वती शिशु मंदिर, हनुमानगढ़ी तथा चंदौसी पब्लिक स्कूल, चंदौसी के अतिरिक्त राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर, डॉ. अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल, पथरा; लाला सोहनलाल सरस्वती शिशु मंदिर, महाजन मोहल्ला; आर.आर.के. स्कूल, लक्ष्मीदेवी हरप्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर तथा ए. एम. वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । 

प्रतियोगिता द्वारा समाज में राष्ट्र भावना की विचारधारा को जागृत करके ज्ञान प्रतिभाओं में राष्ट्र सेवा के कार्य को गति देना है प्रतियोगिता वैकल्पिक उत्तर प्रणाली पर आधारित थी तथा विद्यार्थियों की तार्किक शक्ति तथा प्रत्युत्पन्नमति के विकास को वृद्धि प्रदान करेगी । प्रतियोगिता की तैयारी का एकमात्र स्रोत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संघ यात्रा पुस्तिका रही जिसमें से जीवन- व्यवहार, संस्कार, सामाजिक सरोकार और पुरातन संस्कृति के वैभव संबंधी प्रश्न पूछे गए । परीक्षा के दौरान वातावरण अत्यंत शांतिपूर्ण व अनुशासित रहा । बच्चे अत्यंत शांत चित होकर प्रश्न मुद्रा में प्रश्न पत्र हल कर रहे थे । कक्ष निरीक्षकों में अभिनव जी, डॉ. आशीष यादव, श्याम ठाकुर, डॉ. डी.के.अग्निहोत्री, वीरूकमल, अजय कुमार, अंश, उदयवीर, ओम पाठक पर्व, एवं कुशल अग्रवाल ने व्यवस्था संभाली ।

केंद्र पर्यवेक्षकों में रौनक जी एवं हरीश कठेरिया एडवोकेट रहे । डॉ.जयशंकर दुबे, आशा गोस्वामी, आरती सिंह, मुदित गर्ग, मिरांश राघव, नंदकिशोर राणा, प्रेम नारायण शर्मा, रणजीत कौर, अनामिका यादव, काजल, वंशिका, सुधांशु व पिंटू यादव ने व्यवस्था में विशेष सहयोग किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!