Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
टॉप न्यूज़बडी खबरबरेलीयूपी

बरेली कॉलेज बरेली के कर्मचारियों ने उपश्रमायुक्त को सौपा ज्ञापन

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

 

बरेली। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अस्थाई कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन करीब ₹20000 देने सहित अन्य मांगों के संदर्भ में उपसर्मयुक्त बरेली के कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन उत्सव आयुक्त के न मिलने पर डाक विभाग में रिसीव कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया इससे पहले मैंने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है उसे शिकायत को भी इन लोगों ने दफ्तर में ही बैठकर निस्तारित दिखा दिया है और दिखा दिया है की न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है जबकि ऐसा नहीं है इस मामले को शीघ्र जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर अवगत कराएंगे। बरेली कॉलेज बरेली में अस्थाई कर्मचारियों का शोषण और उत्पीड़न चरम पर है कोई वेतन पर जी नहीं दी जाती है ईपीएफ में भी घोटाला किया गया है। सभी मामलों में हम जांच की मांग करते हैं 20 बरस के बाद भी वेतन 20000 नहीं मिल पा रहा है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी संविदा कर्मियों को₹20000 महीना देने की गारंटी दे चुके हैं। डीएम साहब से मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली आगमन पर एक प्रतिनिधि मंडल को बरेली कॉलेज के संबंध में अपनी समस्याओं को लेकर मिलने के लिए समय मांगेंगे। हरीश मौर्य ने बताया बरेली कॉलेज बरेली को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग हुई ठंडे बस्ते में डाल दी गयी हैं हम लोग चुप नहीं बैठेंगे शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ शीघ्र आंदोलन शुरू करेंगे। वही जितेंद्र मिश्रा ने बरेली कॉलेज बरेली में पानी की आपूर्ति की व्यवस्था न होने पर भी रोष व्यक्त किया है। ज्ञापन देने वालों में रामपाल,दोदराम, तेजपाल, दामोदर, रामौतार, श्रीराम, राजाराम, पूरनलाल मसीह, संतोष कुमार, आदि कर्मचारी मौजूद रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!