Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
टॉप न्यूज़त्यौहारदुनकाबडी खबरबरेलीमीरगंजयूपी

मुगल ईदगाह पर शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई ईद की नमाज

आदिल बेग।संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

मीरगंज। तहसील मीरगंज क्षेत्र के गांव दुनका में त्याग और बलिदान का प्रतीक ईद उल अजहा दुनका समेत क्षेत्र के वसई, गनेशपुर, शीशगढ़, जाफरपुर, शाही, घनेली, आदि ग्रामों व कस्बो में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। दुनका की मुगल ईदगाह पर ईद की विशेष नमाज अदा की गई साथ ही जीवन में उन्नति, सम्रद्धि तथा देश में शांति व सलामती की दुआ मांगी गई । दोनों समुदायों के लोगों से मिलजुलकर त्योहार का आंनद लिया। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं दुनका मुगल मस्जिद के इमाम साहब ने लोगों को सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार ही ईद मनाने का संदेश दिया। वहीं इमाम साहब ने कहा कि सारी बुराइयों को भूल कर एक दूसरे के गले मिले ईद का पवित्र त्यौहार हर्सोल्लास के साथ मनाएं। वहीं थानाध्यक्ष शाही देवेंद्र सिंह ने बिभिन्न ईदगाहों व अन्य स्थानों पर पुलिस के जबान तैनात किए। ईदगाह पर नमाज अदा करने आने जाने में कोई परेशानी न हो इनकी तरफ से भी प्रशासन की तरफ से विशेष इंतिजाम किए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार , थानाध्यक्ष शाही देवेंद्र सिंह,मोज्जम बेग, बबलू बेग, मुकीम बेग,कलीम बेग, आबिद बेग ,आदिल बेग, आदि लोगों का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!