Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस   Click to listen highlighted text! Welcome to लोकतंत्र एक्सप्रेस
अनियमिताएंटॉप न्यूज़बडी खबरबरेलीयूपीशिक्षा

आउटसोर्सिंग कर्मियों से 11 माह कार्य लिए जाने के आदेश के विरोध में ज्ञापन सौंपा

संवाददाता लोकतंत्र एक्सप्रेस 

बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली के जिलाध्यक्ष हरी शंकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली मण्डल, बरेली द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मियों से केवल 11 माह कार्य लिए जाने संबंधी जारी आदेश के विरोध में कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

संयुक्त शिक्षा निदेशक की अनुपस्थिति में परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारी जसवंत सिंह जी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मी पूरे वर्ष विद्यालयों एवं कार्यालयों में अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। ऐसे में उनसे मात्र 11 माह कार्य लिए जाने का आदेश उनके हितों के विपरीत है तथा इससे सैकड़ों कर्मियों के रोजगार एवं आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मी विद्यालयों की प्रशासनिक एवं दैनिक व्यवस्थाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें वर्ष में एक माह कार्य से वंचित करना अन्यायपूर्ण है। परिषद की मांग है कि उक्त आदेश पर तत्काल पुनर्विचार करते हुए आउटसोर्सिंग कर्मियों से पूरे 12 माह कार्य लिए जाने तथा उनका मानदेय नियमित रूप से भुगतान किए जाने के निर्देश जारी किए जाएं।

जिला उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश ने प्रशासनिक अधिकारी जसवंत जी से मांग की कि परिषद की समस्याओं एवं मांगों को संयुक्त शिक्षा निदेशक महोदय तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

प्रशासनिक अधिकारी जसवंत जी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनका ज्ञापन संबंधित अधिकारी तक पहुंचाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। मुहम्मद फैसल ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर तिलक राम, अरुण कुमार यादव, कोमल, सोहनी, अनीता, विपिन कुमार, दीपक कश्यप, ललित सक्सेना, अमित मौर्य, करनवीर , तौसीफ,अभिषेक, अर्चना देवी, विकास, भूपेंद्र सिंह, योगेंद्र कुमार, सोनू मौर्य, आकाश, सौरभ, शाजिद, अर्जुन सिंह, शिवम,मीनू रमेश चन्द्र अनवार हुसैन, कासिफ जैदी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!